संतोष कुमार झा/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) से घिनौनी घटना सामने आई है जिसमें कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर एक विवाहित महिला के छह महीने के बेटे के सिर पर पिस्टौल रखकर गैंगरेप किया है। बेखौफ मनचलों ने रेप का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। आरोपियों द्वारा पीड़ित महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक महिला से गैंगरेप करने वाले सभी आरोपी 19 से 21 साल के उम्र के हैं। पुलिस के अनुसार करजा थाना इलाके की एक महिला अपने घर में अकेली रहती थी। महिला का पति मजदूरी करने के लिए बाहर रहता था। बीते 12 अगस्त को गांव के ही पांच युवक चुनचुन कुमार, लालबाबु कुमार, साजन कुमार, श्रीराम कुमार और शिवा कुमार रात में महिला के घर में घुस आए। चुनचुन नें महिला के छोटे बच्चे को पिस्टल की नोक पर कब्जे में ले लिया और बारी-बारी से पांचों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है। एसडीपीओ राजेश शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए करजा थानाध्यक्ष को इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। उधर महिला का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है। महिला पुलिस की निगरानी में उसे घर भेज दिया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके के लोग सहमे हुए हैं। रहिवासी जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कई सामाजिक संगठनों ने वीडियो वायरल करने वालों पर एक्शन की मांग की है।
![]()











