नामकुम थाना क्षेत्र के सात लोगों पर मामला दर्ज
एस.पी.सक्सेना/ रांची (झारखंड)। दूसरे राज्यों से झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) जिला/शहर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों द्वारा 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन का अनुपालन करना आवश्यक है। निर्देश का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ ज़िला प्रशासन की सख्ती जारी है। रांची जिला प्रशासन द्वारा लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 22 अगस्त को नामकुम थाना के हद में 07 लोगों के खिलाफ होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई।
रांची उपायुक्त राय महिमापत रे के निर्देशानुसार झारखंड राज्य के बाहर से रांची जिला/शहर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के होम क्वॉरेंटाइन में रहने की जांच की गयी है। दूसरे राज्य से आने के बाद नामकुम नगर क्षेत्र के सात लोगों को 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया था। इनके द्वारा दिए गए पते पर जांच करने जब ज़िला प्रशासन की टीम पहुंची तो सभी अपने-अपने घरों से बाहर थे।
होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने के आरोप में सभी सात व्यक्तियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची अखिलेश सिन्हा ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है।
होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने वालों के नाम, जिनके खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी, निम्न है:- धनंजय रजक, दामोदर रजक, सुजन बाउरी, रामपुर, नामकुम। इसके आलावा चंदन घोष, युगांतर भारती, एस के शहजादा, सुमित कुमार बनर्जी तथा आबिर अली, (सभी) युगांतर भारती, नामकुम, सिदरौल, रांची शामिल है।
![]()











