Advertisement

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई

फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। जरीडीह (Jaridih) प्रखंड स्थित कांग्रेस आवासीय तेतरियाडीह कार्यालय में 20 अगस्त को सूचना प्रौद्योगिकी के जनक, भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 76 वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में जरीडीह प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में मनाई गई ।

कार्यक्रम कि अध्यक्षता जरीडीह प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ने की। कार्यक्रम के उपस्थित दर्जनों कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अशोक ने कहा कि स्व.राजीव गांधी वो शख्सियत थे जिन्होंने प्रधानमंत्री एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश में सूचना क्रांति की अलख जगाई।

जिन्होंने दिलों की दूरियां खत्म करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का आविष्कार किया। वे ऐसी महान शख्सियत को उनके सद्भावना दिवस पर कोटि-कोटि नमन करते हैं। मौके पर जिला महासचिव सुबोध मिश्रा, तिलेश्वर महतो, निरंजन सिंह, देव कुमार जयसवाल, बलराम तिवारी, वाहिद अंसारी, मनोज महतो, राहुल कुमार, मनोहर कुमार, जगदीश महली, बिनोद कुमार महतो, राजेश सिंह, दिलरंजन झा, शिवचरण मिश्रा, आयुष माथुर, अनिकेत सिंह आदि मौजूद थे।

Loading