प्रहरी संवाददाता/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। रोटरी आम्रपाली के सौजन्य से अभिनव फाउंडेशन (Abhinav Foundation) के साथियों द्वारा 20 अगस्त को कन्हौली महादलित टोले में चुड़ा, गुड़, सत्तू, नमक, बिस्कुट, साबुन एवं मास्क का वितरण किया गया।
इस अवसर पर रोटरी आम्रपाली के निदेशक डॉ. पल्लवी सिन्हा (नयन दीप आई हॉस्पिटल बेला), अध्यक्ष डॉ.विनोद कुमार (अमृत मदर एंड चाइल्ड क्लीनिक शेरपुर), सचिव डॉ. नवीन कुमार (बोचहां पीएचसी प्रभारी सह इंदिरा नर्सिंग होम अमर सिनेमा रोड) डॉ. नरेश कुमार ( इंदिरा सेवा संस्थान दरभंगा रोड जीरोमाइल), चर्चित व्यवसायी संजीव चौधरी (संरक्षक सूर्यी देवी मेमोरियल ट्रस्ट सह ऑरटैक्ट ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड बेला) एवं अभिनव फॉउंडेशन के साथी राजकुमार ठाकुर, स्वतंत्र ठाकुर, सुरेंद्र राय,सुनील कुमार, पिंटू यादव,श्याम राय, शिवपूजन कुमार, जिमदार राय, मुन्ना साह,अवनीश कुमार,विकास कुमार सहित अन्य साथियों ने सहयोग किया। उक्त जानकारी देते हुए अभिनव फाउंडेशन के सचिव अनिल कुमार अनल ने सभी लोगों को अभिनव फॉउंडेशन की ओर से इस नेक कार्य के लिए साधुवाद दिया।
![]()











