Advertisement

याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

प्रहरी संवाददाता/ तेनुघाट (बोकारो)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती पर जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट (Jawahar Navodaya Vidyalaya Tenughat) में उनकी मूर्ति पर विद्यालय के प्राचार्य यू पी सिंह द्वारा माल्यार्पण किया गया। मौके पर प्राचार्य सिंह ने बताया कि दिवंगत राजीव गांधी जो एक पायलट थे। अपने भाई संजय गांधी की मृत्यु के बाद अपनी माता व् पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को सहयोग करने के लिए उनके पास आकर राजनीति में उतरे। वह भारत के प्रधानमंत्री भी बने।

प्राचार्य सिंह ने कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं। देश में कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय उन्हें जाता है। सिंह ने बताया कि देश के ग्रामीण एवं गरीब बच्चों को नि:शुल्क उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए देश को जवाहर नवोदय विद्यालय का सौगात देने वाले राजीव गांधी ही हैं।

विद्यालय के शिक्षक आर के सिंह, संजय कुमार, ए के सिंह, के के भट्ट, सीता राम राय, राजेश झा, आर के प्रजापति, डीके आचार्य, रीता कुमारी, लिली वेग, अन्विता त्रिपाठी, सोनालिका दास, अनुराधा, पूनम लकड़ा, डीएम तिवारी, एस एस महतो आदि ने भी राजीव गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Loading