Advertisement

21 वर्षीया छात्रा की रहस्यमय स्थिति में मौत

विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में हजारी मोड़ स्थित प्रजापति टोला के रहिवासी वृद्धेश्वर प्रजापति की 21 वर्षीय पोती अपने ही घर में मृत पाई गई। मृतक छात्रा 18 अगस्त को मां मनसा की पूजा अर्चना रात्रि में की। रोज की तरह 19 अगस्त की सुबह में नित्य क्रिया के लिए अपने घर के बाथरूम में गई। वहां बने छोटी सी पानी टंकी में उसका सर अंदर पाया गया और शरीर बाहर था।

मृतका सुमन कुमारी दो बहन और एक भाई में सबसे छोटी थी। इसी वर्ष बीए पार्ट थर्ड की परीक्षा लिख पाती कि लॉक डाउन के कारण परीक्षा स्थगित हो गया। समाजसेवी विदेश्वर प्रजापति ने बताया कि उनके बेटे की मृत्यु बहुत ही पहले हो चुकी थी। पुत्र की मृत्यु के पश्चात परिवार और बच्चों की देखभाल उनकी पढ़ाई लिखाई वे स्वयं करते थे।

प्रजापति ने किसी भी तरह की घटना से इनकार किया तथा कहा कि इस कोरोना काल में न जाने कितने लोग अपने आप काल के गाल में समा रहे हैं। मृतका जारंगडीह स्थित केo वीo कॉलेज बेरमो की छात्रा थी। रहीवासियों के अनुसार पढ़ाई लिखाई में ही उसका ध्यान रहता था। इस घटना से परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Loading