Advertisement

विश्व आदिवासी दिवस पर उपायुक्त ने लगाया फलदार वृक्ष

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। विश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day) के अवसर पर 9 अगस्त को बोकारो उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने अपने आवास सह गोपनीय कार्यालय में फलदार पौधे लगाया। मौके पर उपायुक्त सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए जीवनदायी होता है। उन्होंने कहा कि वृक्षों द्वारा पोषित कार्बनडाइऑक्साइड व उससे प्राप्त ऑक्सीजन पर्यावरण को स्वच्छ बनाता है।

खासकर फलदार वृक्ष से कई फायदे हैं। विश्व आदिवासी दिवस को लेकर उपायुक्त सिंह ने कहा कि झारखंड राज्य पर्यावरण के लिए सबसे उत्तम प्रदेश है। खासकर यहां के आदिवासी समाज का वृक्षों से खासा लगाव रहा है। यही कारण है कि यहां वृक्षों की बहुतायत है।

इस अवसर पर क्षेत्र के सैंड आर्टिस्ट द्वारा दामोदर नदी तट पर विश्व आदिवासी दिवस से संबंधित बालू से वित्तचित्र बनाया गया। जिसे लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद, डीपीएलआर पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी चास शशिप्रकाश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading