Advertisement

एक्टू ने मनाया मजदूर बचाओ – भारत बचाओ दिवस

प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। गोमिया (Gomia) प्रखंड के हद में ललपनियाँ स्थित बिरसा मुंडा चौक में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आवाहन पर 9 अगस्त को झारखंड ट्रेड मजदूर यूनियन ललपनियाँ शाखा की ओर से मजदूर बचाओ भारत बचाओ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर यहां यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश राम की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया।

मजदूर बचाओ भारत बचाओ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष राम ने कहा कि आज पुरे देश में आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस में लोगों के पास खाने के लिए पैसे तक नहीं और प्राइवेट क्लीनिकों को सरकार ने लूट की छूट दे रखी है। यूनियन सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि मजदूर और कर्मचारी संगठनों ने आज 9 अगस्त के ऐतिहासिक दिन को भारत बचाओ के रूप में मनाने का संकल्प लिया।

ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ 9 अगस्त 1942 को पूरे देश में जनता सड़कों पर उतर कर अंग्रेजों भारत छोड़ो का एलान किया था। इस कारण हमारी ट्रेड यूनियन ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में उस से प्रेरणा लेते हुए संपदा की हो रही लूट के खिलाफ मजदूर बचाओ देश बचाओ दिवस आज पूरे देश में आंदोलन के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। यादव ने कहा कि हमारे देश के सार्वजनिक उपक्रमों को देसी विदेशी पूंजीपतियों के हाथों सौंपा जा रहा है।

केंद्र की मोदी सरकार कोरोना के बहाने देश के संविधान को बदल रही है। जो कि मजदूर हितों पर कुठाराघात हमला है। इसे हमारी यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। संविधान की रक्षा के लिए मजदूर किसान सड़कों पर उतरेंगे। धरना में उपस्थित जनों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मौके पर मोहन प्रजापति, भोला सिंह, चोवालाल प्रजापति, मनोवर राय, अश्वेर महतो, मनोज मुंडा, दिनेश मुंडा, अल्ताफ राजा, सुनील कुमार आदि शामिल थे।

Loading