प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में टीकाहरा स्थित बुकागढा पुल निर्माण में संवेदक द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है। यहां बालू की जगह क्रेशर डस्ट का उपयोग कर ढलाई का काम किया जा रहा है। इसमें सीमेंट की मात्रा बहुत ही कम दिया जा रहा है। साथ ही मजदूरों की न्यूनतम राशि मजदूरी का नहीं दिया जा रहा है।
इस संबंध में पहले ही अधिकारियों को रहीवासियों द्वारा सूचना दी जा चुकी है। यह कार्य बोकारो विशेष प्रमंडल द्वारा जांच किया जा चुका है। जांच में पाया गया कि इसमें बहुत ही निम्न किस्म के सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। जिस कारण इसमें रोक लगा दिया गया था। इसके बावजूद पूर्व की तरह काम चालू है।
इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने 7 अगस्त को यहां काम को बंद करवा दिया और झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम जांच करने संबंधी पत्र दिया गया। प्रतिलिपि क्षेत्र के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो, उपायुक्त बोकारो, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट), थाना प्रभारी महुआटांड़ को दिया गया है।मौके पर दिनेश कुमार मुर्मू, अनिल हाजरा, प्रकाश मुर्मू, नकुल सोरेन, छोटका हासदा आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply