Advertisement

वैश्विक महामारी कोरोना और बाढ़ में अभिनव फाउंडेशन की मानव की सेवा

प्रहरी संवाददाता/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) जिला के हद में कन्हौली दास टोला के बाढ़ ग्रसित रहवासियों के बीच अभिनव फाउंडेशन (Abhinav Foundation) द्वारा लगातार राहत सामग्री दिया जा रहा है ताकि जरुरतमंदो की रक्षा संभव हो सके। इसी क्रम में फाउंडेशन के सचिव अनिल कुमार अनल व् सदस्यों द्वारा 7 अगस्त को कन्हौली दास टोला स्थित बांध पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री दिया।

जानकारी देते हुए सचिव अनल ने बताया कि समाजसेवी नीरज प्रकाश के सहयोग से अभिनव फाउंडेशन द्वारा बांध पर विस्थापित बाढ़ पीड़ितों के बीच पर्याप्त मात्रा में चूड़ा, गुड़, मिक्चर आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीष राय, श्याम कुमार, जिमदार राय, सुरेंद्र राय, विकास कुमार, अवलीश कुमार, सुनील कुमार, पिंटू यादव आदि ने वितरण कार्य में मदद किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *