Advertisement

मैट्रिक व् इंटर फेल छात्रों को बिहार बोर्ड ने किया पास

प्रहरी संवाददाता/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। कोरोना (Coronavirus) महामारी के बीच नीतीश सरकार ने बिहार के छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला किया है। बिहार (Bihar) में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देने वाले वैसे छात्र जो एक या दो विषयों में फेल हो गए थे उन्हें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पास करने का फैसला किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शिक्षा विभाग की तरफ से मिले दिशा निर्देश के बाद इस पर अपनी मुहर लगा दी है।

कोरोना महामारी के कारण छात्रों को पास किए जाने को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक ऐसे छात्र जो एक या दो विषयों में थोड़े बहुत नंबर से फेल हो गए। उन्होंने कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए आवेदन किया। उन सभी छात्रों को अब बिहार बोर्ड में पास करने का फैसला किया है। बिहार बोर्ड ने तय किया है कि कुछ अतिरिक्त अंक का ग्रेस देते हुए ऐसे छात्रों को पास कर दिया जाये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *