Advertisement

लूटपाट में असफल अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली

घायल व्यवसायी प्रार्थमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में बीजीएच रेफर

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बेरमो थाना के हद में फुसरो बाजार स्थित महतो मार्केट में 4 अगस्त की संध्या अपराधियों ने लूटपाट में असफल होने के कारण स्वर्ण व्यवसायी के पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली व्यवसायी पुत्र के पैर में लगी है।घायल अवस्था में रहिवासियों ने उसे सीसीएल के केंद्रिय अस्पताल धोरी ले गए। जहां प्रार्थमिक उपचार के बाद बीजीएच बोकारो (Bokaro) भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार फुसरो बाजार स्थित महतो मार्केट के गायत्री ज्वेलर्स के मालिक अंगवाली निवासी बैकुंठ सोनी के 23 वर्षीय पुत्र राहुल सोनी को गोली मारी गयी है। अपराधियों की संख्या दो बताई जा रही है। दुकानदार को गोली लगने के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गया। इसका लाभ उठाकर अपराधी भागने में सफल रहे। दोनों अपराधी बाइक से आए थे। फुसरो में अपराधियों द्वारा सरेआम गोली चलने से व्यापारियों में दहशत एवं आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय व्यवसाई सन्नी सिंह ने बताया कि अपराधी बंदूक लेकर उसके दुकान में घुस आये और पैसे मांग करने लगे। नहीं देने पर बंदूक का डर दिखाने लगे। उसके द्वारा शोर मचाने पर बगल के दुकानदार स्वर्ण व्यवसायी वैकुंठ सोनी के पुत्र राहुल सोनी आ गए। और अपराधियों को पकड़ने के दौरान भागने के क्रम में अपराधियों द्वारा गोली चलाया गया। गोली राहुल के दोनों पैर में लगी है।

स्थानीय रहिवासियों तथा दुकानदारों ने घायल राहुल को तात्काल ढोरी केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बीजीएच बोकारो रेफर कर दिया। युवा व्यवसाई संघ फुसरो के कार्यवाहक अध्यक्ष आर उनेश ने घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए प्रशासन से अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने एवं भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति नहीं होने देने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *