Advertisement

पांच अगस्त को मंदिरों में होगी पूजा एवं घर-घर जलेंगे दीप

ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट चित्रगुप्त महापरिवार महिला सहभागिनी समिति के सदस्यों की एक बैठक 4 अगस्त को समिति की अध्यक्षा शालिनी सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य 5 अगस्त को तेनुघाट (Tenughat) के मंदिरों में पूजा कर घर घर में दीप जलायेंगे।

समिति की संरक्षक व् तेनुघाट पंचायत की मुखिया रेखा सिन्हा ने कहा कि इस अवसर मिठाई भी बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम की भव्य मंदिर के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी जायेगी। श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य की खुशी में हम सभी लोग अपने समीप के मंदिर में जाकर पूजा कर घरों में दीप जलाकर अपनी भी आस्था श्रीराम भगवान के प्रति समर्पित करेंगे।

समिति की सचिव ममता कटरियार ने कहा कि भगवान श्रीराम के भक्तों द्वारा पिछले कई वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बहुत सारी बलिदान दिया गया। आज वैसे राम भक्तों का सपना साकार होने जा रहा है और मन्दिर बन रही है। यह हम सभी के लिए काफी गौरव की बात है। बैठक में सभी ने सोशल डिस्टेंस का पालन किया। बैठक में समिति की कोषाध्यक्ष सुनीता सहाय, रानी सहाय, साधना सिन्हा, सुनीता सिन्हा, रीता सिन्हा, पूनम सिन्हा, नन्दा सिन्हा, सुजाता प्रसाद, ममता सिन्हा सहित समिति की सदस्यगण मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *