Advertisement

बकरीद त्योहार को ले बालिडीह थाना में शांति समिति की बैठक

फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। बालिडीह (Balidih) थाना के प्रांगण में इस्लाम धर्मावलंबियों का पवित्र त्योहार बकरीद को लेकर 30 जुलाई को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह बालिडीह थाना प्रभारी विनोद कुमार ने की। अवसर पर झारखंड सरकार द्वारा COVID-19 महामारी को देखते हुए दिए गए दिशा-निर्देश का सख्ती से अनुपालन करते हुए बकरीद मनाने हेतु सामूहिक रूप से मस्जिद ईदगाह आदि स्थानों पर एकत्रित ना होने के संबंध में उपस्थित जनों से आग्रह किया गया।

बैठक में क्षेत्र के सभी पंचायतों के सदर सेक्रेटरी एवं अन्य लोगों के साथ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बैठक संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रुप से बारिक अंसारी, शब्बीर अंसारी, अब्दुल मलिक, अंसारी मोहम्मद कमरुल जामा, मोहम्मद शमशेर आलम, फकीर मोहम्मद, मुस्ताक अली, नाजिर परवेज समसुद्दीन अंसारी, बबलू अहमद, मोहम्मद अहमद अंसारी आदि लोगों के साथ थाना प्रभारी विनोद कुमार व् अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *