Advertisement

रामविलास और चिराग को AK-47 से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पार्षद गिरफ्तार

संतोष कुमार झा/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) एवं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) को AK-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार से हत्या की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सह शेखपुरा नगर परिषद के वार्ड पार्षद संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। टाउन थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

गिरफ्तार आरोपी संजय यादव नगर परिषद शेखपुरा के वार्ड क्रमांक-10 का पार्षद है। दो दिन पहले ही वार्ड पार्षद का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें वह चिराग पासवान और रामविलास पासवान के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एके-47 से उड़ा देने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *