Advertisement

बालू माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान में 11 ट्रैक्टर बालू जब्त

एस.पी.सक्सेना/ धनबाद (झारखंड)। धनबाद (Dhanbad) जिला के हद में गोमो में बालू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 जुलाई को हरिहरपुर थाना पुलिस बालू लदे 11 ट्रैक्टर को जब्त किया है। प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक सह हरिहरपुर थाना प्रभारी रौशन वर्णवाल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा है।

इधर थाना प्रभारी वर्णवाल द्वारा इन सभी पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया जारी है। उधर बालू माफिया भी हरिहरपुर थाने के गेट पास जमा होकर मामले को मैनेजर करने की जुगाड़ में लगे हुए है। जानकारी के अनुसार गोमो सहित आसपास के कई दलाल किस्म के लोग ऐसे है जो बालू की दलाली करते हैं और ऐसे लोग ही गोमो में बालू की बढ़ी कीमतों के लिए जिम्मेवार हैं।

इन दिनों गोमो में बालू की कीमत लगभग साढ़े चार हजार से पांच हजार रुपए तक प्रति ट्रैक्टर बताया जा रहा है। इसमें दलालों को प्रति ट्रैक्टर एक से दो हजार रुपए तक की शुद्ध कमाई होती है। बालू माफियाओं की अवैध कमाई इन दिनों काफी फल-फूल रहा है। वहीं तोपचांची प्रखंड में रोजाना बालू की खपत लगभग 50 ट्रैक्टर है। जिसकी कीमत ढाई लाख के आसपास है।

इसमें सिर्फ बालू माफियाओ की प्रतिदिन की आय एक लाख रुपए होती है। यानि दलाली में महीने की आय 30 लाख रुपए है। देखना है कि प्रशासन की ओर से जब्त किए गए बालू लदी ट्रैक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। मामले में टुंडी विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार को कम करने के लिए छापेमारी जारी है। साथ ही बालू वाले इस समय लोगों से ज्यादा पैसे ले रहे हैं, जो सरासर गलत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *