Advertisement

12वीं में डीएवी स्कूल तेनुघाट का रिजल्ट शत प्रतिशत

प्रहरी संवाददाता/ तेनुघाट (बोकारो)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में तेनुघाट डी ए वी विद्यालय (DAV School, Tenughat) के शत प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण होकर बाजी मारी है। विद्यालय के प्राचार्या अर्चना मिश्रा ने बताया कि विद्यालय के विज्ञान संकाय में डीएवी तेनुघाट के छात्र अमित कुमार यादव ने 76 प्रतिशत, कॉमर्स संकाय में पल्लवी गोराई 74 प्रतिशत तथा कला संकाय में अनीश कुमार मरांडी ने 75 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय सभी छात्र परीक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्णता पायी है। इस अवसर पर भास्कर खान, सपन कुमार डे, हलधर महतो, मुकुल कुमार सिंह, एस एस डे, योगेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *