Advertisement

तेनुघाट में मनाया गया ठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वां पावन जन्मोत्सव

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित सत्संग भवन में 8 फरवरी को श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्रजी महाराज का 138वां पावन जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर वार्षिक सत्संग धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सत्संग महोत्सव में सैकड़ों सत्संगी साथियों एवं अनुयायियों के लिए भंडारा की व्यवस्था की गई। जन्मोत्सव सत्संग कार्यक्रम में गोमिया के पूर्व विधायक एवं वर्तमान विधायक सह झारखंड सरकार के पेय जल एवं स्वच्छता तथा मद्द निषेद मंत्री योगेंद्र प्रसाद की धर्म पत्नी बबीता देवी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर परम प्रमेय श्रीश्री ठाकुर अनुकूल के फोटो पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस मौके पर तेनुघाट सत्संग के सत्संगी साथियों ने पूर्व विधायिका का स्वागत किया और प्रसाद ग्रहण कराया। मौके पर ऋत्विक राधेश्याम सिन्हा, के के एल दास, आनंदमय साव, रामनाथ मरांडी, सत्संगी निर्मला देवी, फूलमती देवी, सहित झामुमो के जिला महासचिव मुकेश कुमार महतो, उमेश महतो, प्रकाश कुमार महतो, राजेंद्र महतो, दीपक गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, मंटु यादव, बिंदेश्वर साहनी, शालिग्राम प्रसाद, मुकेश कुमार व् कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *