एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह कोलियरी रेलवे साइडिंग में 7 फरवरी को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की पीट मीटिंग हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 12 फरवरी के संयुक्त मोर्चा के हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
पीट मीटिंग में मुख्य रूप से शामिल आरसीएमएस सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 12 फरवरी की हड़ताल मजदूरों के लिए निर्णायक साबित होगी। कहा कि चार लेबर कोड कानून लागू कर भाजपा की सरकार ने मजदूर विरोधी कार्य किया है। यह कानून मजदूर हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति है कि मजदूरों को उनके हक अधिकार से वंचित रखना, आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा उत्पादन करना तथा धीरे-धीरे कोल इंडिया को प्राइवेट की ओर ले जाना है। सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा अति उत्साह में लिया गया यह निर्णय गलत है, जिसका व्यापक विरोध पूरे देश में हो रहा है।
पीट मीटिंग की अध्यक्षता अशोक कुमार ओझा ने की। मौके पर मुख्य रूप से ब्रजेश सिंह, सुनील तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, अशोक कुमार, हरेंद्र सिंह, राजीव सिंह, सामू रेड्डी, झुन्नू देवी, फगुनी देवी, झलवा देवी, सावित्री देवी, रंजीत मंडल, संजय गिरि, विनोद कुमार, निर्मल मंडल, तपेश्वर राम, निवासी दास, जीतन मांझी, लाल नोनिया, प्रयाग महतो, मंगला भुइयां व् अन्य दर्जनों कामगार उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply