प्रहरी संवाददाता/रामगढ़ (झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व् उनकी धर्मपत्नी ने अपने विवाह की वर्षगांठ पर 7 फरवरी को रामगढ़ जिला के हद में रजरप्पा स्थित माँ छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री में मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री (सीएम) हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन संग रजरप्पा पहुंचे। उन्होंने यहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर माता रानी से समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। ज्ञात हो कि 7 फरवरी 2006 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।
सीएम ने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया तथा शीश झुकाकर माँ छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद मांगा। मौके पर धार्मिक पुरोहितों ने परम्परा के अनुरूप पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई। इस अवसर पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री एवं उनकी विधायक परनी को सप्रेम प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
![]()













Leave a Reply