प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी पंचायत में 6 फरवरी को बैठक की गयी।
जानकारी के अनुसार बैठक में पंचायत के हद में राजस्व गांव नावाडीह में ग्रामप्रधान (मांझी बाबा) सहित विभिन्न ग्यारह पदों के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव ग्रामीणों की सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें मुख्य पद ग्राम प्रधान (मांझीबाबा) के पद पर पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन आसीन हुए।
जबकि जोग मांझी बाबा में सोहराय मांझी, नायके बाबा धनेश्वर सिंह, कूड़ाम नायके बाबा फिरोज टुडू, पाराणिक बाबा शिवचरण मांझी, भोदरोन बाबा में श्रावण मांझी, गोडेत बाबा गोपाल करमाली, धर्मगुरु पुरुघल परमेश्वर सोरेन, गाखुड बाबा (परगना) बाबूचंद मांझी, सोहअ जोग मांझी बाबा शिवलाल सोरेन, लाखेर तेंगोज बाबा राधे मुर्मू आदि चुने गये।
इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों में माणिकचंद मंडल, फूलचंद मरांडी, लालदेव सोरेन, मोतीलाल मुर्मू, साकेन मरांडी, आशुतोष, सुभाष मंडल, बाबूलाल सोरेन, बिसुन, बाबू दास, राम प्रसाद, लोबिश्वर, जगदीश, साहेब राम, बिंदेश्वर मांझी, दशरथ सिंह, दीपक, प्रदीप, सोमरा सहित हरेक टोला के ग्रामीण रहिवासी शामिल थे।
![]()













Leave a Reply