Advertisement

केंद्रीय बजट से विकसित भारत का सपना होगा साकार-रक्षा राज्यमंत्री

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के चास में भाजपा बोकारो जिला की ओर से केंद्रीय बजट को लेकर 6 फरवरी को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उपस्थित थे।

इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह बजट वायदों का नहीं, बल्कि कर्तव्य, संकल्प और मजबूत इरादों का बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की जनता के प्रति सरकार के प्रत्येक दायित्व को निभाने की प्रतिबद्धता दर्शाता है और हर वर्ग व हर क्षेत्र को सशक्त बनाने का स्पष्ट विजन प्रस्तुत करता है।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सेठ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं, जिसकी स्पष्ट झलक इस बजट में देखने को मिलती है। कहा कि बजट में विनिर्माण, बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, खेल, एआई, ग्रामीण विकास और रोजगार सभी क्षेत्रों को संतुलित रूप से समाहित किया गया है।

रक्षा बजट को 7.85 लाख करोड़ रुपये किए जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में रक्षा क्षेत्र और मजबूत होगा। खेल क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देने को भी उन्होंने ऐतिहासिक बताया। प्रेस वार्ता में बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय, जिला महामंत्री संजय त्यागी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, बिनोद कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।

इससे पुर्व प्रेस वार्ता में चास पहुंचने पर बिनोद कुमार, पन्नालाल कांदू, झंटू डे, अविनाश झा, पंकज सिंह, अजीत बाउरी, झंटू बाउरी, सिदाम आचार्य, संजय बाउरी, रवि कुमार आदि ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का स्वागत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *