पार्किंग एवं पे-एंड-यूज़ निविदा से ₹7 करोड़ का अनुबंध
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर मंडल ने 6 फरवरी को पारदर्शी ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से हाजीपुर एवं विद्यापति धाम स्टेशनों पर पार्किंग स्टैंड से लगभग ₹6.5 करोड़ तथा विभिन्न स्टेशनों पर पे-एंड-यूज़ शौचालयों से लगभग ₹0.5 करोड़ के ठेकों का सफलतापूर्वक आवंटन किया है।
इन नीलामियों के परिणामस्वरूप सोनपुर रेल मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का संड्री आय लक्ष्य वित्तीय वर्ष की समाप्ति से लगभग दो माह पूर्व ही प्राप्त कर लिया है, जो प्रभावी राजस्व प्रबंधन एवं सतत निगरानी का सशक्त प्रमाण है। साथ ही यह भारतीय रेल के गैर-किराया राजस्व को बढ़ाने तथा यात्री सुविधाओं के उन्नयन की दिशा में सोनपुर मंडल की बड़ी उपलब्धि है।
इस नीलामी प्रक्रिया के अन्तर्गत विद्यापतिधाम (टी डबल्यू) ₹ 17 लाख, हाजीपुर (टू-व्हीलर) ₹ 41 लाख, हाजीपुर (मोटरकार) ₹ 1.25 करोड़ शामिल है। उपरोक्त तीनों यूनिट्स से 3 वर्षों की अवधि में जीएसटी सहित कुल अनुबंध मूल्य ₹ 6,47,82,000/- प्राप्त होगा, जो मंडल के गैर-किराया राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करेगा। इसी तरह पे-एंड-यूज़ टॉयलेट के निविदा में बेगूसराय एवं बछवाड़ा स्टेशनों पर 2 लॉट भी सफलतापूर्वक आवंटित किए गए। इनका वार्षिक बोली मूल्य बेगूसराय ₹ 17,51,222/-
बछवाड़ा ₹1,11,111/-दोनों यूनिट्स से 3 वर्षों में कुल अनुबंध मूल्य ₹ 55,86,999/- प्राप्त होगा। इससे यात्रियों को स्वच्छ, सुलभ एवं सुव्यवस्थित शौचालय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इन अनुबंधों से न केवल रेल मंडल की संड्री आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, बल्कि स्टेशनों पर सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था एवं स्वच्छ पे-एंड-यूज़ शौचालय सुविधाओं के माध्यम से यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं समग्र यात्रा अनुभव में भी गुणात्मक सुधार सुनिश्चित होगा। सोनपुर मंडल रेलवे को आत्मनिर्भर, यात्री-हितैषी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
इन सफल नीलामियों से न केवल सोनपुर मंडल के राजस्व आधार को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्टेशनों पर सुव्यवस्थित पार्किंग एवं स्वच्छता सुविधाओं के माध्यम से यात्रियों के अनुभव में भी सकारात्मक सुधार होगा। सोनपुर मंडल भविष्य में भी इस प्रकार की पारदर्शी एवं नवोन्मेषी पहल के माध्यम से रेलवे को आत्मनिर्भर एवं यात्री-हितैषी बनाने के लिए सतत प्रयासरत रहेगा।
![]()













Leave a Reply