अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित गज -ग्राह चौक के निकट नारायणी बैंक्वेट एण्ड गार्डेन हॉल में 5 फरवरी को अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सोनपुर के पूर्व विधायक डॉ रामानुज प्रसाद उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विन्देश्वरी पासवान एवं संचालन बैधनाथ महतो ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ रामानुज ने कहा कि जगदेव बाबू पिछड़ों, शोषितों, वंचितों एवं गरीबों के अधिकारों की लड़ाई आजीवन लड़ते रहे। जिसके चलते उन्हें बिहार का लेनिन कहा गया। कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद शोषित समाज दल के संस्थापक थे। उन्होंने सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है जैसे नारों के साथ सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। उन्हें सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है।

पुर्व विधायक ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का जीवन वंचितों के उत्थान और सामाजिक न्याय के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरणा रहा है। इससे पूर्व पुर्व विधायक ने जगदेव बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा कहा कि उच्च शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए यूजीसी बिल जगदेव बाबू के विचारों को संस्थागत रुप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
इस अवसर पर आर. एन. मालाकार, शंकर राय, मनोज राय, साधु यादव, अशोक शर्मा, मोहन साह, राजकुमार राय, लगनदेव राय, मो. शमीम, विनोद ठाकुर, राजाराम सहनी, प्रदीप ठाकुर, राजकुमार चौरसिया, महेश प्रसाद यादव, शम्भू प्रसाद चौरसिया, हरिचरण महतो, रविंद्र चौरसिया, पुनित सिंह दांगी, राकेश दांगी, रामानुज राय, दिलीप भगत, तपेश्वर चौरसिया, राजेश्वर महतो, शम्भू दास, मुन्ना साह, मिथिलेश चौधरी, सत्येन्द्र चंद्रवंशी आदि कार्यकर्ताओं ने शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए।
![]()













Leave a Reply