प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के आईडीबीआई बैंक उत्तासारा शाखा के सौजन्य से प्रखंड के हद में चांदो पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूलन खेतको को एक फ्रिज सहित कई आवश्यक संसाधन दिए गये।

जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को विद्यालय प्रांगण में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में आगंतुक बैंक अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर बैंक की ओर से उक्त विद्यालय को एक फ्रिज, ऑफिस टेबल दो, कुर्सी चार, रॉ-फिल्टर एक, सीलिंग फैन तीन, प्लेट पच्चास, ग्लास-पच्चास आदि सामग्रियां दी गई। विद्यालय की ओर से सभी का बुके देकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि चांदो के मुखिया पति राजेंद्र कुमार नायक व विशिष्ट अतिथि विनीत सागर (परिचालन प्रबंधक आईडीबीआई कुरपनिया शाखा) सहित उत्तासारा शाखा प्रबंधक जुबली एवंजेलिस्त बारा, सेवा परिचालन सूरज कुमार, आनंद कुमार तथा विद्यालय परिवार के एचएम बिनांजलि देवी, शिक्षक संजय शर्मा, गंगाधर नायक, दामोदर नायक, ज्योतिलाल सोरेन, प्रबंध समिति अध्यक्ष अक्षय टुडू, वार्ड के राजकुमार टुडू सहित महिला सदस्यों में लक्ष्मी देवी, रीना, रीता, काजल, मंजू, रश्मि, व्यांजलि आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply