वार्ड 21 से सबाना, 23 से मनोज व् 28 से कंचन देवी का नामांकन अमान्य
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी प्रक्रिया 5 फरवरी को पूरी कर ली गई। जांच के दौरान नियमों और दस्तावेजों की पड़ताल में वार्ड संख्या 21, 23 और 28 से एक – एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया। स्क्रूटनी में वार्ड संख्या 21 से सबाना प्रवीण, 23 से मनोज कुमार सिंह एवं वार्ड संख्या 28 से कंचन देवी का नामांकन अमान्य पाया गया।
बताया जाता है कि स्क्रूटनी में नप अध्यक्ष पद के 9 प्रत्याशी का नामांकन सही पाया गया। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 6 फरवरी को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित है। इसके बाद बचे वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह (सिंबल) का आवंटन किया जाएगा।
![]()













Leave a Reply