Advertisement

एथलेटिक खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने पर बीएंडके जीएम ने किया सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में 5 फरवरी को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार झा द्वारा सीसीएल के रजरप्पा क्षेत्र से लौटे एथलेटिक टीम को सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि बीते 28 जनवरी से 31 जनवरी तक रजरप्पा क्षेत्र द्वारा अन्तर क्षेत्रीय एथलेटिक मिट का आयोजन किया गया था। जिसमें बीएंडके क्षेत्र के 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और पूरे सीसीएल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्षेत्र के खिलाड़ियों ने यहां कुल 13 मेडल भी प्राप्त किया, जिसमें तीरंदाजी में पंकज कुमार महतो को स्वर्ण पदक, पोल वोल्ट में दिनेश कुमार यादव को स्वर्ण पदक, ऊंची कूद में दीपक कुमार ने स्वर्ण पदक, चक्का फेंक में सुदीप कुमार तिवारी ने स्वर्ण पदक, 400 मीटर बाधा दौड़ में खुर्शीद हुसैन ने स्वर्ण पदक, 300 मीटर साइकिल दौड़ में संतोष ने तृतीय स्थान, 800 मीटर दौड़ में पुनीत कुमार यादव ने तृतीय स्थान, 1500 मीटर दौड़ में शीला कुमारी ने तृतीय स्थान, 50 मीटर घड़ा दौड़ में कुमारी मीना मुंडा ने तृतीय स्थान, 4×400 मीटर बाधा दौड़ में अविनाश हेंब्रम, पुनीत कुमार यादव, अमित कुमार टुडू तथा खुर्शीद हुसैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा प्रतियोगिता में बीएंडके क्षेत्र के संजीत कुमार, सनीप टुडू, महेश रजक, किशुन कुमार गिरि, कुणाल कुमार, रंजीत सिंह, आकाश कुमार, मनोरमा देवी, मंजू कुमारी, चांदनी, मुन्नि कुमारी, कजली देवी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। क्षेत्र के टीम मैनेजर इंतेशार अहमद और रणधीर प्रसाद टीम कोच के रूप में हिस्सा लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *