Advertisement

समाजसेवी व् पत्रकार स्व. वेणु मंडल की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में झरिया के चिल्ड्रेन पार्क के निकट श्याम झरिया के समाजसेवी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व पदाधिकारी व पत्रकार स्व. स्वरूप मंडल उर्फ वेणु मंडल की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित गणमान्य जनों ने दिवंगत वेणु मंडल के तैल चित्र के समक्ष मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

जानकारी के अनुसार दिवंगत वेणु मंडल कि स्मृति में झरिया के चिल्ड्रेन पार्क के निकट वेणु मंडल की कर्म भूमि रांची मेडिकल परिसर में मोमबत्ती जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मौके पर उपस्थित कई छोटे-छोटे बच्चों ने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मोमबत्ती जलाई।
ज्ञात हो कि श्रद्धांजलि सभा में 200 से अधिक परिवारों को अंतिम संस्कार के दौरान मदद करने के लिए सुब्रत बनर्जी (बोम दा) को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न, प्रणाम पत्र और अंग बस्त्र से सम्मानित किया गया।

उन्हें पूर्व पार्षद अनूप साव ने अंगबस्त्र प्रदान किया जबकि अरूप मंडल (भानु) ने प्रमाण पत्र प्रदान किया और सामाजिक संस्था वेणु मंडल मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट (बीएमएमएफटी) की ओर से पिनाकी राय ने अंत्येष्टि महासेवक सम्मान अवार्ड दिये। साथ हीं नन्हे हाथों से बच्चों ने मोमबती जलाएं और समाज सेवा करने की प्रेरणा ली।

श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत वेणु के भाई अरूप मंडल (भानु) के अलावा पिनाकी रॉय, अनूप साव, संजय पंडित, मनोज डे, हीरा भाई जैन, सुब्रत बनर्जी, प्रदीप भगत, संदीप धीबर, निर्मल सेन, आमोद मोदी, गुंजन कुमारी, मुस्कान कुमारी, सिमरन कुमारी, तानिया कुमारी, लता कुमारी, राजवीर कुमार, नंदनी कुमारी, रमेश कुमार आदि अनेक उपस्थित थे। राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम का समापन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *