Advertisement

राकोमसं की बैठक में बीएंडके से आये दर्जनों कामगारों ने ली सदस्यता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में 5 फरवरी को इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (राकोमसं) कथारा क्षेत्र की एक बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता कथारा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वकील अंसारी तथा संचालन अशोक ओझा ने की।

बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के सीसीएल सह कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह तथा बीएंडके क्षेत्रीय सचिव उदय प्रताप सिंह उर्फ कुट्टू सिंह उपस्थित थे। बैठक में संजय सिंह तथा जानकी महतो के नेतृत्व में दूसरे यूनियन को छोड़कर दर्जनों कामगारों ने आरसीएमएस की सदस्यता ली, जिन्हे माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरुण कुमार सिंह ने कहा कि नब्बे वर्ष की उम्र में भी बीके श्रीवास्तव के जज्बे को मेरा सलाम है। कहा कि आगामी 12 फरवरी को होनेवाले संयुक्त मोर्चा की हड़ताल को उनका समर्थन रहेगा। कहा कि कोल इंडिया का राष्ट्रीयकरण इंदिरा गांधी ने वर्ष 1971 और 73 में किया। पुर्व में कोल इंडिया में साढ़े चार लाख मजदूर काम कर रहे थे, आज डेढ़ लाख रह गया है।

आज आउटसोर्सिंग से काम लिया जा रहा है। आज हमारे मजदूर साथी डेढ़ लाख तक मासिक वेतन प्रतिमाह उठाते है। यह कांग्रेस की देन है। इसे भाजपा सरकार समाप्त करने का कुचक्र कर रही है। इसपर रोक लगाने और मजदूर हितों की रक्षा के लिए हड़ताल जरूरी है। इसलिए हमारा संगठन हड़ताल को समर्थन दे रही है।

उन्होंने कहा कि आज यूनियन को अपना स्तित्व बचाने, कोयला मजदूर की समस्या समाधान की दिशा में एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने खासमहल के एक कामगार की पदोन्नति संबंधी अनुभव साझा किया। कहा कि सीसीएल प्रबंधन बहरा हो चुका है। मजदूरों के आवाज को नहीं सुनी जा रही है। क्षेत्र का असैनिक विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। शर्म आना चाहिए ऐसे अधिकारियों को कि मजदूरों के घर का दरबाजा, खिड़की की मरम्मति, समुचित जलापूर्ति नहीं कर पा रही है। आप सभी से आग्रह है कि आपसी एकजुटता बनाये रखे। कहा कि बीएंडके की कमिटी जल्द से जल्द बना ले। कहा कि कथारा क्षेत्र में 27 फरवरी के बाद अथवा होली के बाद रीजनल कमिटी की बैठक होगी। हमारा संगठन किसी से कमजोर नहीं है। जरूरत है इसे गति देने की।

बीएंडके क्षेत्रीय सचिव उदय प्रताप सिंह उर्फ कुट्टू सिंह ने कहा कि संगठन में इतने जाबांज व् कर्मठ साथी जुड़े है इसके लिए नेतृत्वकर्ता बधाई के पात्र है। हमारी जरूरत जब और जहां पड़ेगी मैं हाजिर रहूंगा। उन्होंने कहा कि खासमहल यूनियन कार्यालय को जल्द खुलवाया जायेगा। अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वकील अंसारी ने कहा कि वरुण सिंह के बेहतर कार्य परिणाम से प्रभावित होकर हीं आज बड़ी संख्या में मजदूर जुड़े है और आगे भी जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत से यूनियन पदाधिकारी विभिन्न यूनियन में है, लेकिन वरुण बाबू की कार्यशैली अद्भुत है। ये मजदूर समस्या को लेकर एक पैर पर खड़े रहते है।

बैठक को क्षेत्रीय सहायक सचिव अंजनी सिंह, योगेंद्र सोनार, अर्जुन राम, राजकुमार साव, बीके श्रीवास्तव, जानकी महतो, मो. सरफुद्दीन, संजय सिंह, अशोक ओझा आदि ने संबोधित किया, जबकि बैठक में ईश्वर मंडल, हरेंद्र सिंह, ब्रजेश सिंह, नौशाद खान, रिंटू सिंह, अरुण सिंह, संजय कुमार, अनिल सिंह, संजय तापादार, जाहिद अंसारी, मोचीराम खटाई आदि उपस्थित थे।

वहीं दूसरे यूनियन छोड़कर आरसीएमएस में शामिल होनेवालो में मुख्य रूप से जानकी महतो, रंजीत सिंह, मो. सरफुद्दीन, साबिर हुसैन, राजन, सीताराम साव, मनोज सिंह वन, मनोज सिंह टू, मो. सलीम, गणेश साव, नाजिर अंसारी, सीताराम तुरी, कमलेश सिंह, मो. शाहिद अंसारी, बाबूलाल महतो, मो. जमील अंसारी, राजकुमार महतो, संजय कुमार महतो, अजमत अंसारी, बासुदेव राम, बबलू तथा शिव कुमार आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *