Advertisement

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मेयर पद के लिए किया नामांकन

धनबाद नगर निगम के रुके विकास कार्यों को फिर से पटरी पर लाऊंगा-संजीव

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद नगर निगम चुनाव के तहत 4 फरवरी को समाहरणालय में मेयर पद के लिए झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने नामांकन किया।

नामांकन दाखिल करने के बाद पूर्व विधायक सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले लगभग छह वर्षों से धनबाद नगर निगम क्षेत्र का विकास पूरी तरह ठप्प है। बुनियादी सुविधाओं की हालत खराब है और जनता कई समस्याओं से जूझ रही है। इसी कारण वे इस बार मेयर प्रत्याशी के रूप में जनता के सामने आए हैं।

पुर्व विधायक सिंह ने कहा कि उनका राजनीति से बाहर जाने की बात कहना गलत है। वे हमेशा जनता के बीच रहे हैं और जनता के लिए काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता भली-भांति जानती है कि वे उनके हर सुख-दु:ख में साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो धनबाद नगर निगम क्षेत्र में जो विकास कार्य रुके हैं, उन्हें दोबारा पूरी गति से शुरू किया जाएगा। सड़क, नाली, पानी, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *