Advertisement

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे धनबाद, डीसी और एसएसपी ने किया स्वागत

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। झारखंड मुक्ति मोर्चा के 54वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए 4 फरवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धनबाद पहुंचे।

जानकारी के अनुसार धनबाद के बरवाअड्डा हवाई अड्डे पर उतरते ही मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। धनबाद जिला उपायुक्त (डीसी) आदित्य रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने मुख्यमंत्री को फूलो का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन से जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा जोश नजर आया। स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर पूरे जिले में तैयारियां और हलचल तेज रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *