प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चलकरी के काफी समय से जर्जर मुख्य प्रवेश द्वार को नए सीरे से मरम्मती के लिए फिलवक्त बीते गणतंत्र दिवस के दूसरे दिन ही तोड़ा गया है।
बता दें कि, लंबे समय से जर्जर स्थिति में खतरे को आमंत्रण दे रहे उक्त मुख्य प्रवेश द्वार से संबंधित कई समाचार *जगत प्रहरी* में प्रकाशित किया जा चुका है। उक्त प्रवेश द्वार के टूटने से वर्तमान में हो रहे मैट्रिक बोर्ड परीक्षा संचालन व परीक्षार्थियों के प्रवेश एवं निकासी के दौरान सावधानी बरती जा रही है। जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने 4 फरवरी को निर्माण में लगे संवेदक से निर्माण में तेजी लाने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply