Advertisement

फुसरो नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 व् वार्ड में 105 ने किया नामांकन

अध्यक्ष पद के लिए आज तीन व् वार्ड पार्षद के लिए 34 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नगर परिषद फुसरो के चुनाव को लेकर बेरमो प्रखंड कार्यालय मे 4 फरवरी को तीन प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन कराया। इसके अलावा विभिन्न 28 वार्डों के लिए 34 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

ज्ञात हो कि अभी तक नप फुसरो के 28 वार्ड मे कुल 105 और अघ्यक्ष पद मे 9 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। चुनाव पर्यवेक्षक एस. अनवर ने खुद से बेरमो प्रखंड कार्यालय में पहुंचकर सभी कार्यों का निरीक्षण किया। नामांकन के बाद 5 फरवरी को नाम निर्देशन की समीक्षा की जायेगी। वहीं 6 फरवरी को अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकते हैं। जबकि 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह सुबह 11 बजे आवंटित किया जाएगा।

चुनाव को लेकर आगामी 23 फरवरी को सुबह 7 से संध्या 5 बजे तक सभी मतदान केंद्रों मे मतदान किया जाएगा। इसके बाद 27 फरवरी को कृषि उत्पादन बाजार समिति चास मे मतगणना होगा। बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी सह मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिसमें संगीता देवी, शकुंतला देवी, फुलेश्वरी कुमारी ने आज नॉमिनेशन पत्र दाखिल किया है। फुलेश्वरी देवी दो सेट में आवेदन की है। इसके पूर्व सहोदरी देवी ने भी प्रपत्र जमा की थी वह भी 4 फरवरी को एक सेट में और प्रपत्र जमा की है।

अध्यक्ष पद के कुल उम्मीदवार में सहोदरी देवी, बीणा देवी, निर्मला देवी, प्रतिमा देवी, अनु कुमारी, ममता देवी, संगीता देवी, शकुंतला देवी, फुलेश्वरी कुमारी शामिल है। जबकि आज वार्ड संख्या दो से अजय पासवान व् रामचंद्र यादव, वार्ड संख्या तीन से सूरज कुमार गंझू, वार्ड संख्या चार से गंगा देवी, वार्ड संख्या छह से पुनम कुमारी, वार्ड संख्या सात से अशोक कुमार चौहान व अमरेंद्र कुमार सिंह, वार्ड संख्या आठ से आजाद नोनिया, वार्ड संख्या नौ से सरयू कुमार चौहान (दो सेट), वार्ड संख्या दस से दीपक कुमार बाउरी व अर्चना कुमारी, वार्ड संख्या ग्यारह से रूबी सिंह व किरण गुप्ता, वार्ड संख्या बारह से अल्पना देवी, वार्ड संख्या तेरह से नीतु मिश्रा, वार्ड संख्या चौदह से संतोष कुमार गुप्ता, सुमन कुमारी, गौतम कुमार सोनी, वार्ड संख्या पंद्रह से सुरेश गोयल, वार्ड संख्या सोलह से भारती देवी, वार्ड संख्या सत्रह से रेखा देवी, वार्ड संख्या उन्नीस से अशोक कुमार, कविता कुमारी व उमेश कुमार, वार्ड संख्या बीस से सुनीता कुमारी महतो व सीमा देवी, वार्ड संख्या इक्कीस से इंदू देवी एवं शबाना प्रवीण, वार्ड संख्या तेइस से रोहित कुमार अग्रवाल व दीपक कुमार गुप्ता, वार्ड संख्या चौबीस से उमा देवी, वार्ड संख्या पच्चीस से इश्तियाक आलम व गुलामउद्दीन साह तथा वार्ड संख्या अठाइस से कंचन देवी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *