Advertisement

अर्पिता महिला मंडल की पहल से महिलाओं को मिला स्वरोज़गार का अवसर

सीसीएल क्षेत्रों में प्रशिक्षण पूर्ण 21 महिलाओं को प्रमाण पत्र व सिलाई मशीन वितरित

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। अर्पिता महिला मंडल अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम इस वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण उपरांत आयोजित परीक्षा में 21 प्रतिभागियों ने सफलता प्राप्त की, जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही उत्तीर्ण लाभार्थियों के बीच सिलाई मशीन एवं सिलाई किट का वितरण किया गया।

सीसीएल मुख्यालय रांची के जनसंपर्क विभाग के अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सीसीएल के सीएसआर विभाग एवं सृजन संस्था के समन्वय से संचालित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को व्यावसायिक कौशल से सशक्त बनाकर उन्हें स्वरोज़गार के अवसर उपलब्ध कराना था। प्रशिक्षण अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि भविष्य में प्रशिक्षित महिलाओं को कार्य के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे तथा उन्हें नियमित मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपनी स्थायी आजीविका विकसित कर सकें। उल्लेखनीय है कि अर्पिता महिला मंडल बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के कल्याण हेतु निरंतर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। इसके सदस्य समाज सेवा के कार्यों में अपने निजी संसाधनों एवं स्वैच्छिक योगदान के माध्यम से भागीदारी निभाती हैं और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सतत प्रयासरत हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *