बोकारो में की गई कुल 145275 रोगियों की मुंह के कैंसर की जांच-सिविल सर्जन
मुंह में घाव, सफेद दाग एवं होंट कठोर होना कैंसर के लक्षण-डॉ संजय कुमार
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 4 फरवरी को सदर अस्पताल बोकारो में कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। यहां कुल 235710 रहिवासियों की जांच में 548 में कैंसर के लक्षण पाये गये। बोकारो के लिए यह स्थिति विस्फोटक मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार विश्व कैंसर दिवस पर बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में सदर अस्पताल के डेन्टल ओपीडी एवं सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में मुंह के कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाईकल कैंसर की जांच हेतु अभियान चलाया गया, जिसमें सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मुंह के कैंसर की जांच दन्त चिकित्सक द्वारा किया गया।
जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ प्रसाद ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक बोकारो जिला में कुल 1,45,275 रहिवासियों के मुंह के कैंसर की जांच की गई, जिसमें 276 में मुंह के कैंसर का लक्षण मिले। वहीं ब्रेस्ट कैंसर की कुल 59,570 महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 140 में कैंसर के लक्षण मिले। साथ हीं सर्वाईकल कैंसर की कुल 30,865 महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 132 में कैंसर के लक्षण पाये गये। सभी को हाई सेन्टर रेफर किया गया है और इलाज जारी है।
प्रोग्राम आफिसर एनओएचपी डॉ निकेत चौधरी द्वारा बताया गया कि पुरूषों एवं महिलाओं दोनों में मुंह के कैंसर के लक्षण पाये जाते हैं। कहा कि अपने मुंह की जांच हेतु दर्पण के सामने खड़े हो जाये और मुंह की जांच करें कि कही होठों, मसूडों, जीभ के निचली सतह एवं गालों के अन्दर में सफेद धब्बा तो नही है। अगर ऐसा है तो यथाशीघ्र दन्त चिकित्सक से सलाह लें।

सदर अस्पताल के वरीय दन्त चिकित्सक डॉ संजय कुमार द्वारा बताया गया कि मुंह में लगातार दर्द, मुंह के अन्दर घाव, मुंह के अन्दर घाव से खून आना, मुंह के अन्दर या होटो की जगह कठोर होना, यह सब महसूस हो तो तुरन्त दन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें। जिला परामर्शी मो. असलम द्वारा बताया गया कि मुंह के कैंसर का मुख्य कारण चबाने वाला तम्बाकू या पान मसाला के साथ साथ खैनी की बहुत बड़ी भागीदारी है। इस अवसर पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह, दन्त स्वास्थ्य विज्ञानी संजय राम, सदर अस्पताल के दन्त चिकित्सक डॉ तुलिका सिंह, सोशल वर्कर छोटेलाल दास, दन्त सहायक महेश, विक्की, अन्नू कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply