रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार स्थित पीएमश्री एस.एस. +2 उच्च विद्यालय में दशवीं तथा बारहवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 3 फरवरी को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हो गया। बताया जाता है कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के तहत प्रथम पाली में कुल 2 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से सभी 2 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा के अंतर्गत द्वितीय पाली में कुल एक परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
केंद्राधीक्षक के अनुसार परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया। सुरक्षा, अनुशासन एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर केंद्राधीक्षक फारुक अंसारी ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। सभी परीक्षार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही और केंद्र पर आवश्यक सभी व्यवस्थाएँ पहले से सुनिश्चित की गई थी।
वहीं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी विश्वनाथ रजक ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर विधि-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रही। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुशासनहीनता की कोई सूचना नहीं मिली। परीक्षा संचालन राज्य सरकार एवं बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हो गया।
![]()













Leave a Reply