रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस के साथ हाथापाई करने एवं सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार उक्त घटना को लेकर थाना में अंकित कांड क्रमांक-8/26 के तहत सभी 6 आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिनों प्रतिमा विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया। स्थिति नियंत्रित करने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की की और सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कसमार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में 25 वर्षीय जितेंद्र, 20 वर्षीय मंटू, 25 वर्षीय बंटी कुमार, 21 वर्षीय किशुन रजवार, 21 वर्षीय मनीष रजवार एवं 26 वर्षीय हर्षित रजक सभी रहिवासी कसमार थाना क्षेत्र शामिल हैं।
थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने 3 फरवरी को प्रेस वार्ता कर बताया कि पूजा-पाठ के नाम पर अराजकता, पुलिस से हाथापाई या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजनों से पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। मौके पर जरीडीह अंचल पुलिस इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply