Advertisement

अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कोयले के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर प्रशासनिक विफलता को देखते हुए अब पंचायत प्रतिनिधियों ने अवैध कारोबारियों के खिलाफ कमर कस ली है। पंचायत प्रतिनिधियों ने पत्र जारी कर अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों के जनमानस से कार्रवाई की अपील की है।

जानकारी देते हुए बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत के मुखिया पुत्र बबलू कुमार यादव ने 3 फरवरी को बताया कि कथारा ओपी क्षेत्र में लगातार अवैध कोयले के व्यापार की सूचना के बाद बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी, कथारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्या दुलारी देवी आदि पंचायत प्रतिनिधियों ने अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

यादव ने बताया मुखिया तथा पंसस द्वारा सार्वजनिक तौर पर पत्र जारी कर अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जन सहयोग की अपील किया गया है, जिसमें कहा गया है कि पंचायत क्षेत्र से सूचना प्राप्त हो रहा है कि चारपहिया वाहनों से किए जा रहे अवैध कोयला कारोबार से जहां एक ओर सरकार को राजस्व की हानि हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा हैं। इसलिए जनभागीदारी निभाते हुए इस प्रकार की सूचना होने पर प्रभावी ढंग से अवैध कोयला कारोबार पर अंकुश लगाने में सहयोग करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *