मांग पूरा करे अन्यथा 9 फरवरी को किया जायेगा प्रखंड मुख्यालय का घेराव-महासभा
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। अखिल भारतीय किसान महासभा ने किसान हितैषी मुद्दों से संबंधित 11 सूत्री मांग पत्र 3 फरवरी को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर के कृषि पदाधिकारी (एओ) युगल प्रसाद मेहता, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रवि भूषण एवं अंचलाधिकारी (सीओ) आरती कुमारी को सौंपा। स्मार पत्र सौंपकर यथाशीघ्र मांग पूरा करने अन्यथा आगामी 9 फरवरी को प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की।
अखिल भारतीय किसान महासभा के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, किसान नेता राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, मुंशीलाल राय एवं भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कृषि पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं बीडीओ को सौंपकर यथाशीघ्र मांगों को पूरा करने अन्यथा 9 फरवरी को कार्यालय अवधि में प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की।
इस आशय की जानकारी देते हुए महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि राजस्व महाभियान में भू-धारक से जमाबंदी सुधार हेतु ली गई आवेदन का यथाशीघ्र निष्पादन करने, किसान रजिस्ट्री अभियान में एक से अधिक जमाबंदी डालने की व्यवस्था वंशाबली को मान्यता देने एवं बटाईदारों के लिए भी व्यवस्था करने, प्रखंड क्षेत्र में यूरिया-डीएपी की कील्लत दूर करने, केसीसी लोन माफ करने, किसानों को नि:शुल्क खाद-बीज- बिजली-पानी – कृषि यंत्र देने, सभी फसलों पर एमएसपी देने, चार श्रम कोड वापस लेने, मनरेगा को पुनर्बहाल करने, वृद्ध किसानों को 10 हजार रूपए प्रति माह पेंशन देने, आपदा में मृत दुधारू पशुओं का मुआवजा देने, प्रखंड को मसाला उत्पादक प्रखंड का दर्जा देने, बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने पर रोक लगाने, गंडक नहर परियोजना में अधिग्रहित जमीन एवं मकान का अद्यतन सर्किल रेट से मुआवजा देने आदि से संबंधित मांगों का लिखित स्मार-पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंप कर मांग पूरा करने अन्यथा 9 फरवरी को प्रखंड मुख्यालय का घेराव, धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। भाकपा माले समस्तीपुर जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने ताजपुर के अन्नदाता से प्रखंड घेराव में भाग लेकर घेराव को सफल बनाने की अपील की है।
![]()













Leave a Reply