Advertisement

नप चुनाव में आप ने दिया सहोदरी देवी को अपना समर्थन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। आम आदनी पार्टी (आप) ने बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद से अध्यक्ष पद के लिए सहोदरी देवी को अपना समर्थन दिया है।

ज्ञात हो कि सहोदरी देवी ने 2 फरवरी को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इससे पूर्व वे फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18 से तेज-तर्रार पार्षद रह चुकी हैं।
उनके नामांकन के अवसर पर आप के बोकारो जिला प्रभारी अरविंद विकाश, जिला सह प्रभारी बैजनाथ गोराई, जिला कोष प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा, जिला प्रवक्ता मिथिलेश गिरि, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय सिंह सहित कई आप कार्यकर्तागण शामिल रहे।

इसके अलावा राजेश गिरि, मनोज कुमार रजक, राजकिशोर सिंह, अयूब अंसारी, वीर बहादुर सिंह, शकुंतला देवी, कुंती देवी, वीणा देवी, आलिया देवी, मुकेश रजक, बिट्टू रजक सहित सैकड़ो फुसरो के गणमान्य उपस्थित थे।

अपने नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए सहोदरी देवी ने कहा कि फुसरो नगर परिषद की बिजली, पानी, नाली, सफाई जैसी समस्याओं को हल करना उनकी प्राथमिकता है। विशेष रूप से रैयतों की भूमि अधिग्रहण का मुआवजा सीसीएल द्वारा नहीं देने को गंभीरता से लेकर एनओसी का मुद्दा हल कराएंगी। इसके अलावा अन्य लंबित समस्याओं को हल करना भी उनके मुद्दों में शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *