Advertisement

अम्बेडकर नगर बोकारो थर्मल में मनाया गया संतश्री गुरु रविदास की जयंती समारोह

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के अंबेडकर नगर बोकारो थर्मल में संतश्री गुरु रविदास की जयंती बीते एक फरवरी की रात्रि धूमधाम के साथ मनाई गई।

समारोह की शुरुआत संत रविदास के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। यहां उपस्थित समाजसेवी मोतीलाल महतो, भैरव महतो, मजदूर नेता रामलाल पासवान, हरदीप राम आदि नेताओ ने पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास केवल एक संत ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना जगाने में उनकी अहम भूमिका थी।

वे सामाजिक समानता और बंधुत्व की चेतना समाज में जागृत किए, जब समाज गहरी विक्रीतियाँ और भेदभाव से जूझ रहा था। रहिवासियों से संत रविदास के बताए एवं दिखाते रास्ते पर चलने का अपील किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी मोतीलाल महतो, भैरव महतो, जलेसर महतो, दिलीप राम, रामलाल पासवान, मनीष पासवान, किशोरी राम, मनीष, सिकंदर, मुकेश रोशन, विजय, अनिल, सरजू राम, गोविंद राम, अनिल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *