राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी प्लस टू उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में 2 फरवरी को समारोह आयोजित कर वर्ग बारहवीं के विद्यार्थियों को विदाई दिया गया। समारोह में विद्यालय के प्राचार्य धनंजय कुमार के साथ सभी शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य धनंजय कुमार ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। यहां विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

साथ ही मनोरंजक खेल द्वारा समारोह मनाया। यहां शिक्षक प्रशांत कुमार, सुकेश प्रजापति, रमेश कुमार, विमलेश कुमार, एस के झा, दिनेश कुमार महतो, ईशा कुमारी, छाया कुमारी, शोभा पांडेय, विभा सिन्हा आदि ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। जिसमें विद्यालय परिवार के सभी सदस्य एवं छात्र- छात्रा उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply