ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट डैम परिसर स्थित पिकनिक स्पॉट्स में 2 फरवरी को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) बोकारो जिला परिषद की बैठक आयोजित किया गया।
अध्यक्षता मो. शाहजहां ने की। बैठक में प्रतिवेदन पेश करते हुए पार्टी के जिला सचिव इफ्तेखार महमूद ने कहा कि वोट के लिए केंद्र के सत्ताधारी पार्टी द्वारा देशवासियों को धर्म के आधार पर बांटने का घृणीत काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस खुलेआम ढंग से उक्त घृणित काम किया जा रहा है उससे देश की आन, बान, शान खतरा में चली गई है।
बैठक में सर्वसम्मति से बोकारो के सत्येंद्र कुमार तथा चंद्रपुरा के पोखन महतो को सहायक जिला सचिव और चुंबन महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं सर्वसम्मति से पंचानन महतो, सत्येंद्र कुमार, रामाश्रय प्रसाद सिंह, सोमर मांझी, मो. शाहजहां, दिवाकर महतो, महेंद्र मुंडा, मोहिउद्दीन अंसारी, पोखर महतो, आई डी सिंह, चुम्बन महतो, मोहम्मद इस्लाम को जिला कार्यकारिणी समिति के लिए चयन किया गया।
बैठक में सभी पार्टी सदस्यों को निर्देश दिया गया कि आगामी 28 अप्रैल माह तक सदस्यता नवीकरण करा ले। बैठक में 11 विभागों का गठन किया गया। आगामी 12 फरवरी को आयोजित देशव्यापी एकदिवसीय हड़ताल को सक्रिय समर्थन करने का निर्णय लिया गया तथा किसान सभा की ओर से पेटरवार में जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। जिला सचिव इफ्तेखार महमूद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्रवाई समाप्त की गई।
![]()













Leave a Reply