Advertisement

फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए पांचवे दिन दो प्रत्याशी सहित 27 ने भरा पर्चा

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो में नगर परिषद चुनाव को लेकर पांचवें दिन 2 फरवरी को अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी सहित विभिन्न वार्डो के लिए 27 दावेदारो ने पर्चा दाखिल किया।

बताया जाता है कि अध्यक्ष पद के लिए बीना कुमारी एवं सहोदरी देवी ने अपना नामांकन प्रपत्र निर्वाची पदाधिकारी मुकेश मछुवा के समक्ष जमा किया। जबकि फुसरो नप के 28 वार्डों के विभिन्न वार्डों से 27 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन प्रपत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक ढोल बाजा के साथ नामांकन केंद्र के बाहर मौजूद थे।

विभिन्न वार्ड से उम्मीदवारी का दावा करनेवालो में वार्ड संख्या एक से नेहा कुमारी, वार्ड संख्या दो राज, वार्ड संख्या तीन सुरेश करमाली, वार्ड संख्या पांच से कुमार विनायक तथा विनोद कुमार, वार्ड संख्या सात से बबीता देवी, वार्ड संख्या आठ रीता देवी, वार्ड संख्या नौ से भिखारी चौहान, वार्ड संख्या दस से ललन मल्लाह, वार्ड संख्या चौदह से अनिल साव, वार्ड संख्या पंद्रह से रंजीत प्रसाद तथा मुकेश साहू, वार्ड संख्या सोलह से विधि कुमारी, वार्ड संख्या सत्रह से चंपा देवी, वार्ड संख्या बीस से विलासी देवी, पूजा कर्मकार तथा वीणा देवी, वार्ड संख्या इक्कीस से अख्तरी खातून, वार्ड संख्या बाइस से विश्वनाथ प्रसाद सोनी, वार्ड संख्या चौबीस से अनीता देवी एवं मंजरी कुमारी, वार्ड संख्या पचीस से अशोक रवानी तथा मो. शकील, वार्ड संख्या छब्बीस से राधा देवी, वार्ड संख्या सताइस से गुड़िया देवी तथा वार्ड संख्या अठाइस से स्वेता कुमारी एवं सरोजनी देवी सक्षम पदाधिकारी आरओ के समक्ष नामांकन दाखिल किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *