Advertisement

बीएसएफ की जीडी परीक्षा पास कर लौटे रितेश का भव्य स्वागत

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सामान्य सेवा (जीडी) की परीक्षा पास कर पड़रिया अपने घर आए युवक रितेश का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। रितेश ने इस अवसर पर स्थानीय मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया पंचायत के पड़रिया रहिवासी राजेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र रितेश कुमार यादव 2 फरवरी को जम्मू से बीएसएफ की जिडी परीक्षा 157 बटालियन से एक वर्ष की ट्रेनिंग पूरा कर अपने गांव गोमिया लौटे। इस दौरान स्थानीय मुखिया बलराम रजक समेत बड़े बुजुर्गों ने बाजे गाजे के साथ माला पहनाकर बीएसएफ जवान रितेश का भारत माता की जय के नारों के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर बीएसएफ के जवान रितेश यादव ने गोमिया स्थित काली मंदिर में मां काली की पूजा अर्चना कर बड़े बुजुर्गों के पैर छुकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वही इस दौरान रितेश ने कहा कि मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। यहां तक पहुंचाने के लिए परिजनों एवं गांव वालों का सहयोग मिला। क्षेत्र के युवको को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि मेहनत करके ही सफलता की सीढ़ी प्राप्त की जा सकती है।

मौके पर समाजसेवी मुकेश यादव, उप मुखिया अनिल यादव, लखन यादव, रामचंद्र यादव, मदन यादव, संतोष यादव, देव कुमार, गणेश यादव, मंटु यादव सहित सैकड़ो की संख्या में स्वागत करने के लिए रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *