एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। एक फरवरी को पेश हुए केंद्रीय बजट को लेकर 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि इस बजट से विकसित भारत का सपना पूरा होगा।
उन्होंने कहा कि देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की उदाहरण निर्मला सीतारमण जैसी वित्त मंत्री मिली हैं, जिन्होंने अपना 9वां बजट पेश किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री सितारमण को साधुवाद देते हुए कहा कि देश की मोदी सरकार लगातार जनहित में बड़े फैसले ले रही है। अब प्रधानमंत्री का रिफॉर्म एक्सप्रेस विकसित भारत की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ेगा।
उन्होंने बजट को देश के विकास और सुधारों को गति देने वाला बताया। कहा कि इस बजट में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर निर्माण के प्रावधान किए गए हैं। वहीं अगले 5 साल में बायोफार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने का एलान किया गया। नॉलेज, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के जरिए हेल्थ एडवांसमेंट पर जोर दिया गया है।
यह बायोफार्मा स्ट्रेटजी हेल्थकेयर में भारत के डिजिटल इको सिस्टम को मजबूत करेगी। इसके साथ ही मेगा टैक्सटाइल पार्क, नेशनल फाइबर स्कीम, मैन मेड फाइबर, एडवांस्ड फाइबर, नेशनल हैंडलूम पॉलिसी से कारीगरों को प्रोत्साहन और मदद मिलेगी। उन्होंने देश मे 3 नए आयुर्वेदिक एम्स की घोषणा के साथ ही 5 साल में बायोफार्मा में 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश, दुर्लभ खनिज के लिए कॉरिडोर बनाने की घोषणा, कैंसर, डायबिटीज की दवाइयां सस्ती करने के उपायों की प्रशंसा करते हुए इस बजट को आम रहिवासियों के हित वाला बजट बताया। साथ ही कहा कि भारत युवाओं का देश है। इस साल के बजट में युवा शक्ति और रोजगार सृजन पर फोकस किया गया है जो समृद्ध भारत की राह आसान करेगा।
![]()













Leave a Reply