Advertisement

समस्तीपुर के बीबी महाविद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर के बलराम भगत महाविद्यालय में बीते 31 जनवरी को विदाई सह- सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के एक साथ दो शिक्षकेत्तर कर्मचारी बड़ा बाबू विनोद कुमार दास एवं स्टेनो राम प्रकाश प्रसाद’ के अवकाश ग्रहण के कर्तव्य निर्वहन के अंतिम दिन उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर जगदीश प्रसाद वैश्यन्त्री एवं मंच संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ स्नेहलता कुमारी ने किया।

विदाई समारोह में उनके साथ महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। साथ ही उनके साथ पूर्व में काम किए पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं पूर्व के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ रमेश झा एवं डॉ रामनारायण राय भी मंच पर उपस्थित थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभवों और कर्तव्यों का ज़िक्र करते हुए उनके लिए स्वस्थ, दीर्घायु जीवन और खुशियों की कामना की। साथ ही अरुण कुमार गुप्ता, विश्वनाथ राय, मदन राय, नारायण पोद्दार इत्यादि सेवानिवृत्त शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपने वक्तव्य से कार्यक्रम को संबोधित किया।

प्रोफेसर अनिल कुमार गुप्ता, प्रो. राजेश कुमार रंजन, प्रो. विंध्याचल साह. प्रो. विकास कुमार पटेल, प्रो. वागीश पाठक, डॉ स्वीटी कुमारी, डॉ हरि नारायण, डॉ शीरीन, डॉ रेखा कुमारी, डॉ सिम्पल कुमारी इत्यादि ने अपने विचार एवं उद्गार व्यक्त किए। महाविद्यालय की ओर से शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव आशुतोष चंद्रमौलि एवं शिक्षक संघ के सचिव प्रो. विकास कुमार पटेल ने सेवा निवृत्त कर्मचारी विनोद कुमार दास एवं राम प्रकाश प्रसाद को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रधानाचार्य ने फूलमाला से भी सम्मानित करते हुए उनके 30 वर्ष के कार्यकाल को रेखांकित करते हुए आने वाले दिनों में उनके दीर्घायु एवं स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम में शिक्षकेत्तर कर्मियों में कल्याण सिंह, राजा, संजीव, अभिषेक आनन्द, अंकित, रवि, राहुल, सतीश, कविता, राकेश, संतोष, ललित कुमार, सुदामा देवी, पिंकेश, दीपक इत्यादि मौजूद रहे। अंत में बड़ा बाबू गोपाल प्रसाद भगत ने आए सभी अतिथियों एवं सभी उपस्थित शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *