Advertisement

फुसरो में श्रद्धालुओं द्वारा श्याम बाबा की निकाली गयी भव्य निशान यात्रा

श्याम भक्तों के लिए की गयी जगह-जगह शरबत-पानी की व्यवस्था

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो मारवाड़ी युवा मंच एवं श्याम मित्र मंडल बेरमो के तत्वावधान में खाटू वाले श्याम बाबा का तीन दिवसीय वार्षिक पूजन महोत्सव 31 जनवरी को फुसरो स्थित अग्रसेन भवन में भव्य निशान यात्रा के साथ किया गया।

इस अवसर पर करगली बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर से निकाली गई निशान यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालूगण अपने हाथों में झंडा लेकर चल रहे थे। सैकड़ो निशानों की निकली यात्रा पुराना बीडीओ ऑफिस, फुसरो मुख्य सड़क, बैंक मोड़ एवं नया रोड होकर अग्रसेन भवन पहुंची। इस दौरान स्थानीय कलाकार खाटू वाले बाबा श्याम की महिमा पर आधारित भजन गा रहे थे।

रथ पर सवार भगवान शिव, हनुमान व कान्हा का रूप धरे कलाकारों ने सबका मन मोह लिया। अग्रसेन भवन पहुंचने के बाद यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के नाश्ते का प्रबंध किया गया था। यात्रा निकाले जाने के पूर्व सत्यनारायण मंदिर में निशानों की पूजा पुजारी संतोष दीक्षित ने करायी। मंच व मंडल के सदस्यों ने बताया कि अग्रसेन भवन में रात को बाबा श्याम की पूजा की जाएगी।

इसके बाद बताया कि यहां भजन संध्या में कानपुर की प्रसिद्ध शर्मा सिस्टर्स तथा सूरजगढ़ के संजय सेन भजन प्रस्तुत करेंगे। कोलकाता का स्पर्श ग्रुप नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेगा। कानपुर से विशेष म्यूजिकल ग्रुप भी पहुंचा। श्रीश्याम महोत्सव के लिए निकाली गयी निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए कई समाजसेवियों व संस्था द्वारा विभिन्न स्थान पर शरबत, पानी, बिस्कुट आदि की व्यवस्था की गयी थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *