Advertisement

तीसरे दिन तक अध्यक्ष पद के लिए 10 व् 127 पार्षदों ने प्रपत्र खरीदा, दो ने किया नामांकन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो में नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड उम्मीदवारों में खासा उत्साह दिख रहा है। हालांकि अध्यक्ष पद को लेकर अभी इंतजार बना है।

जानकारी के अनुसार फुसरो नगर परिषद चुनाव के तहत 31 जनवरी को नामांकन दाखिल करने का तीसरा दिन था, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए अब तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। फिलहाल अध्यक्ष पद के इच्छुक उम्मीदवारों ने केवल नामांकन पत्र खरीदे हैं।

बताया जाता है कि अघ्यक्ष पद के लिए पहले दिन 2 और दूसरे दिन 8 जनों ने नामांकन पत्र खरीदा था। इस तरह अब तक कुल 10 संभावित उम्मीदवार अघ्यक्ष पद के लिए पर्चा खरीद चुके हैं, लेकिन किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया है। वहीं, वार्ड पार्षद पद को लेकर उम्मीदवारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अभी तक 127 जनों ने नामांकन पत्र खरीद लिया है और कुछ वार्डों से नामांकन भी दाखिल किए गए हैं।

ज्ञात हो कि फुसरो नगर परिषद में कुल 28 वार्ड हैं। आज वार्ड नंबर 10 से दीपक कुमार और वार्ड नंबर 13 से लवली देवी ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड पार्षद पद के लिए जबरदस्त उत्साह पहले दिन 64, दूसरे दिन 49 तथा तीसरे दिन 14 जनों ने नामांकन पत्र खरीदे। अभी तक अघ्यक्ष पद के लिए कुल 10 और वार्ड पार्षद के लिए 127 जनों ने फार्म खरीदा है।

कुल मिलाकर फुसरो नगर परिषद चुनाव में वार्ड पार्षद पद के लिए जहां जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है, वहीं अघ्यक्ष पद के लिए अभी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करने से दूरी बनाई हुई है। संभवतः उम्मीदवार आगामी 4 फरवरी तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 5 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 6 फरवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी और 7 फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान आगामी 23 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना के बाद 27 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *