Advertisement

संत पॉल मॉर्डन स्कूल बोकारो थर्मल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। संत पॉल मॉर्डन स्कूल बोकारो थर्मल में 31 जनवरी को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के ट्रेजरर ई. तिवारी, निदेशक सुरेश गायकवाड, कानूनी सलाहकार एस एन डे एवं प्राचार्य एन फिलिप्स ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर व फीता काट कर किया।

यहां कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं द्वारा हस्त निर्मित 55 प्रदर्शनी प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण प्राप्त करने की विधि, पर्यावरण को हरा भरा रखने की तकनीक, एयर फिल्टर की तकनीक, वाटर फिल्टर की तकनीक, पावर प्लांटों से बिजली उत्पादन की तकनीक सहित अन्य कई तकनीकों की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया। साथ ही प्रदर्शनी में उपस्थित जनों को तकनीक से संबंधित जानकारी भी छात्रों द्वारा दिया गया।

जिसे अतिथियों सहित अभिभावकों ने जमकर सराहा।
विद्यालय के प्राचार्य एन फिलिप्स एवं निदेशक सुरेश गायकवाड ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी तैयार करने में सभी बच्चों ने काफी मेहनत की है। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों को साधुवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के ट्रेजरर ई. तिवारी, कानूनी सलाहकार एस एन डे, अनीस कुमार, गौतम पाल, आशा कुमारी, रोमा कुमारी, उदय सिंह, बिपिन कुमार, विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *